Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

2025 पेइचिंग पैरालंपिक भारोत्तोलन विश्व कप शुरू

June 23, 2025

2025 पेइचिंग पैरालंपिक भारोत्तोलन विश्व कप शुरू

2025 पेइचिंग पैरालंपिक भारोत्तोलन विश्व कप 22 जून को चीनी विकलांग खेल प्रबंधन केंद्र में शुरू हुआ। यह पहली बार है कि चीन ने विश्व पैरालंपिक भारोत्तोलन अंतर्राष्ट्रीय आयोजन की मेज़बानी की है। प्रतियोगिता में 22 देशों और क्षेत्रों के कुल 161 एथलीट भाग ले रहे हैं । प्रतियोगिता 25 जून तक चलेगी, जिसमें 10 पुरुष व्यक्तिगत इवेंटों, 10 महिला व्यक्तिगत इवेंटों और 3 टीम इवेंटों की स्पर्धाएँ होंगी।

पैरालंपिक खेलों के इतिहास में, भारोत्तोलन पहली बार 1964 के टोक्यो पैरालंपिक खेलों में एक प्रतियोगिता के रूप में सामने आया । उस समय, रीढ़ की हड्डी की चोटों वाले पुरुष एथलीट बेंच प्रेस प्रतियोगिता में भाग लेते थे। महिला पैरालंपिक भारोत्तोलन को पहली बार वर्ष 2000 सिडनी पैरालंपिक खेलों में आधिकारिक प्रतियोगिता में शामिल किया गया। हाल के वर्षों में, चीन के पैरालंपिक भारोत्तोलन ने तेजी से विकास किया है। चीनी टीम टोक्यो पैरालंपिक खेलों और पेरिस पैरालंपिक खेलों दोनों में भारोत्तोलन प्रतियोगिताओं की स्वर्ण पदक तालिका और पदक तालिका में पहले स्थान पर रही ।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें