Site icon Dainik Savera Times

वर्ष 2025 चीन-मध्य एशिया सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम आयोजित

इंटरनेशनल डेस्क : चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग कजाकस्तान की यात्रा पर हैं। इस मौके पर चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) और कजाकस्तान के राष्ट्रपति रेडियो व टेलीविजन परिसर ने 16 जून को कजाकस्तान राष्ट्रपति केंद्र में वर्ष 2025 चीन-मध्य एशिया सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया। इसे कजाकस्तान के राष्ट्रपति ने बधाई संदेश भेजा।

इस कार्यक्रम में चीन-मध्य एशिया मीडिया सहयोग पहल जारी की गई, चीन और मध्य एशियाई देशों के साथ बनाए गए कार्यक्रम प्रसारित किए गए और चीन-मध्य एशिया मीडिया संयुक्त रिपोर्टिंग कार्यक्रम भी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। चीन और पांच मध्य एशियाई देशों के राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, मीडिया और शैक्षिक जगतों के 150 से अधिक मेहमानों ने सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम में भाग लिया।

इस मौके पर सीएमजी के महानिदेशक शन हाईश्योंग ने कहा कि बेल्ट एंड रोड के समान निर्माण की पहल का भागीदार, गवाह और कथावाचक होने के नाते सीएमजी हमेशा चीन और मध्य एशियाई देशों के बीच मित्रता बढ़ाने में जुटा हुआ है। सीएमजी मध्य एशियाई देशों की मीडिया संस्थाओं के साथ व्यापक क्षेत्रों में, विविध तरीकों और माध्यमों से आदान-प्रदान व सहयोग मजबूत करना चाहता है, ताकि मानव जाति साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण बढ़ाने में बुद्धि और शक्ति का योगदान दिया जा सके।

सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम में चीन-मध्य एशिया मीडिया सहयोग पहल जारी की गई। इसके तहत दोनों पक्ष संयुक्त रिपोर्टिंग करने, सामग्री साझा करने, सूचना जारी करने, तकनीकी नवाचार करने और प्रतिभा का प्रशिक्षण करने में सहयोग मजबूत करेंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version