Site icon Dainik Savera Times

2025 चीन सरकार मैत्री पुरस्कार समारोह पेइचिंग में आयोजित किया गया

2025 चीन सरकार मैत्री पुरस्कार समारोह 30 सितंबर को ग्रेट हॉल ऑफ़ द पीपल में भव्य रूप से आयोजित किया गया। स्टेट काउंसलर शन यिछिन ने विदेशी विशेषज्ञों को पुरस्कार प्रदान किए और भाषण दिया। चीन सरकार की ओर से शन यिछिन ने विदेशी विशेषज्ञों को हार्दिक बधाई दी और सभी विदेशी विशेषज्ञों और उनके परिवारों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।शन यिछिन ने बताया कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग के नेतृत्व में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के सशक्त नेतृत्व में, चीन ने उच्च-गुणवत्ता वाले विकास में नई उपलब्धियाँ हासिल की हैं।

चीनी लोगों के साथ मिलकर काम करने वाले विदेशी विशेषज्ञों ने चीन के आधुनिकीकरण अभियान और चीन व अन्य देशों के बीच मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान व सहयोग में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिसे हम हमेशा याद रखेंगे। शन यिछिन ने कहा कि चीन वर्तमान में 15वीं पंचवर्षीय योजना अवधि के लिए अपने आर्थिक और सामाजिक विकास की योजना बना रहा है। चीन में दीर्घकालिक और स्थिर विकास प्राप्त करने का विश्वास और क्षमता है, जिससे दुनिया को नई गति और अवसर मिलेंगे।

चीन उच्च-स्तरीय खुलेपन को दृढ़ता से आगे बढ़ाएगा, नवोन्मेषी सहयोग को सक्रिय रूप से बढ़ावा देगा, प्रतिभा विकास प्रणालियों और तंत्रों में सुधारों को गहन करेगा, और विकास, नवाचार और उद्यमिता के लिए अधिक उच्च-स्तरीय विदेशी प्रतिभाओं को चीन की ओर आकर्षित करेगा। मुझे आशा है कि विदेशी विशेषज्ञ चीन के आधुनिकीकरण अभियान के महान उद्देश्य में अपनी प्रतिभा का पूर्ण प्रदर्शन करेंगे और चीनी जनता के साथ मिलकर चीन और विश्व के बीच पारस्परिक शिक्षा और साझा विकास का एक सुंदर अध्याय लिखेंगे।

ये भी पढ़ें: International Women’s Day पर इस राज्य की सरकार का महिलाओं को तोहफा, बसों में कर सकेंगी मुफ्त सफर

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

Exit mobile version