Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

वुहान में शुरू हुआ 2025 ‘चाइना वॉक’ कार्यक्रम, पाँच देशों के राजनयिकों और मीडिया ने की भागीदारी

May 8, 2025

वुहान में शुरू हुआ 2025 ‘चाइना वॉक’ कार्यक्रम, पाँच देशों के राजनयिकों और मीडिया ने की भागीदारी

7 मई की शाम को, चाइना मीडिया ग्रुप के अधिनस्थ CGTN और हुपेइ प्रांत के वुहान शहर के प्रचार विभाग ने संयुक्त रूप से 2025 “चाइना वॉक” संयुक्त साक्षात्कार कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वियतनाम, नेपाल, इंडोनेशिया, थाईलैंड, लाओस और तुर्की सहित पाँच देशों के राजनयिकों तथा 20 अंतरराष्ट्रीय मीडिया पत्रकारों को आमंत्रित किया गया।

शुभारंभ समारोह में वियतनाम के राजदूत फाम थान बिन्ह ने कहा, “चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग का कहना है कि राष्ट्रों की मित्रता जनता के बीच संबंधों पर टिकी होती है। यह बात वियतनाम-चीन संबंधों में लोगों के आपसी आदान-प्रदान के महत्व को पूरी तरह दर्शाती है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि निरंतर व्यक्तिगत संवाद और सहयोग से ही द्विपक्षीय रिश्तों को गहराई मिल सकती है।

नेपाल के राजदूत कृष्ण प्रसाद ओली ने चीन की भूमिका की सराहना करते हुए कहा, “बहुपक्षवाद और अंतरराष्ट्रीय न्याय को मजबूती देने में चीन का योगदान अद्वितीय है। वैश्विक शासन में उसकी सक्रिय भागीदारी और आर्थिक उपलब्धियाँ पूरी दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत हैं।”

तुर्की दूतावास के प्रेस काउंसलर अली युनल ने राष्ट्रपति शी की “मानव जाति के साझे भविष्य वाले समुदाय” की अवधारणा को समय की जरूरत बताया। उन्होंने कहा, “यह विचार शांति, समृद्धि और टिकाऊ विकास की दिशा में मार्गदर्शक है।”

इंडोनेशियाई दूतावास के उप निदेशक पारुलियन सिलालाही ने वैश्विक चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा, “आज दुनिया टैरिफ युद्ध, संकीर्ण आर्थिक नीतियों और भू-राजनीतिक टकराव के बीच फंसी है। ऐसे में विकासशील देशों को एकजुट होकर दक्षिण-दक्षिण सहयोग को मजबूत करना चाहिए।”

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

ये भी पढ़ें- आज का राशिफल: जानें किस राशि के लिए खुलेंगे नए मौके, किसे रहना होगा सतर्क

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें