Site icon Dainik Savera Times

2025 मेगासिटी गवर्नेंस थिंक टैंक एक्सचेंज कॉन्फ्रेंस (पेइचिंग) आयोजित

2025 मेगासिटी गवर्नेंस थिंक टैंक एक्सचेंज कॉन्फ्रेंस (पेइचिंग) का आयोजन 16 नवंबर को किया गया, जिसका विषय था “स्मार्ट शहर, बेहतर जीवन”। विभिन्न देशों और क्षेत्रों के 200 से ज़्यादा विशेषज्ञ, विद्वान और शहरी शासन विशेषज्ञ मेगासिटी गवर्नेंस के नए रास्ते तलाशने के लिए एकत्रित हुए।

चीन की राजधानी पेइचिंग के मेयर यिन योंग ने अपने संबोधन में कहा कि हाल के वर्षों में, पेइचिंग ने राजधानी शहर की रणनीतिक स्थिति के आधार पर सीपीसी केंद्रीय समिति के महासचिव शी चिनफिंग के पेइचिंग पर दिए गए महत्वपूर्ण भाषणों की भावना को पूरी ईमानदारी से लागू किया है। पेइचिंग ने अपने शहरी प्रशासन में निरंतर सुधार किया है, गुणवत्ता में सुधार पर ध्यान केंद्रित किया है, और एक सुंदर पेइचिंग के निर्माण में गहन प्रगति की है, और लोगों की तत्काल आवश्यकताओं और चिंताओं को पूरे दिल से हल करने में प्रयास किया है।

अपने संबोधन में, छिंगह्वा विश्वविद्यालय की सीपीसी कमेटी के सचिव छो योंग ने कहा कि शहर जीवंत संस्थाएं हैं, जो मानव सभ्यता की प्रगति के इतिहास और बेहतर जीवन के लिए लोगों की आकांक्षाओं के साक्षी हैं। शहरी डिजिटल परिवर्तन को बढ़ावा देने का आधार एक स्मार्ट और कुशल बुद्धिमान प्रणाली के निर्माण में निहित है; शहरी हरित विकास को गति देने की कुंजी ऊर्जा संरचना के निम्न-कार्बन परिवर्तन को आगे बढ़ाना है; और लचीले और सुरक्षित शहरों के निर्माण में महत्वपूर्ण तत्व निष्क्रिय प्रतिक्रिया से सक्रिय रोकथाम की ओर बढ़ना है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में अभी से गर्मी का कहर, UP-बिहार सहित इन राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version