Site icon Dainik Savera Times

2025 “अंडरस्टैंडिंग चाइना”अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन: वैश्विक शासन और आधुनिकता की नई दिशा पर होगी गहन चर्चा

30 नवंबर से 2 दिसंबर तक, 2025 “चीन को समझें” अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन क्वांग च्यो शहर में किया जा रहा है। इस सम्मेलन का विषय “नया लेआउट, नया विकास, नया विकल्प: चीन का आधुनिकीकरण और वैश्विक शासन का नया पैटर्न” रखा गया है। 15वीं पंचवर्षीय योजना और उसके वैश्विक महत्व पर केंद्रित यह सम्मेलन चीनी आधुनिकीकरण के नए अभिनव मार्गों, विश्व आधुनिकीकरण को आगे बढ़ाने के लिए उनके द्वारा लाए जाने वाले नए अवसरों और वैश्विक शासन पहल के कार्यान्वयन हेतु संयुक्त कार्रवाइयों जैसे विषयों पर चर्चा करेगा।

नए युग में चीनी विशेषताओं वाले समाजवाद पर शी चिनफिंग के विचारों और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं केंद्रीय समिति के चौथे पूर्ण अधिवेशन के मार्गदर्शक सिद्धांतों से प्रेरित होकर, इस सम्मेलन का उद्देश्य 15वीं पंचवर्षीय योजना की गहन व्याख्या करना, अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को चीन की बेहतर समझ हासिल करने में मदद करना और मानवता के साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण हेतु चीन के साथ उनके संयुक्त प्रयासों को प्रोत्साहित करना है। इसके अतिरिक्त, यह सम्मेलन ग्वांगडोंग-हांगकांग-मकाओ ग्रेटर बे एरिया की विश्वस्तरीय खाड़ी क्षेत्र के रूप में क्षमता, जीवंतता और आकर्षण को पूरी तरह से बढ़ावा देगा, और चीनी आधुनिकीकरण को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह योजना नवाचार, हरित ऊर्जा, डिजिटल अर्थव्यवस्था और वैश्विक सहयोग के नए आयाम स्थापित करेगी। सम्मेलन में यह भी आकलन किया जाएगा कि चीन का विकास मॉडल वैश्विक आधुनिकीकरण के प्रयासों के लिए किस प्रकार नई ऊर्जा और अवसर प्रदान कर सकता है।

अब तक, 72 देशों के अंतर्राष्ट्रीय और चीन के हांगकांग-मकाओ क्षेत्रों से लगभग 200 प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति की पुष्टि की है। लगभग 70% प्रतिनिधि वैश्विक दक्षिण देशों से हैं, और 70% पहली बार इस सम्मेलन में भाग ले रहे हैं।

प्रतिभागियों में उप-प्रधानमंत्री या उससे ऊपर के सात पूर्व वरिष्ठ अधिकारी, 11 मंत्री-स्तरीय अधिकारी, और चीन में पाँच राजनयिक एवं अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हैं। कुल मिलाकर लगभग 800 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

2013 में अपनी शुरूआत के बाद से, यह सम्मेलन चीन की रणनीतियों और उनकी वैश्विक प्रतिध्वनि की व्याख्या करने तथा गहन परिवर्तन के युग में समावेशी संवाद को बढ़ावा देने के लिए एक प्रमुख मंच के रूप में विकसित हुआ है।

वैश्विक शासन के नए मार्ग

सम्मेलन में वैश्विक चुनौतियोंजैसे जलवायु परिवर्तन, डिजिटल सुरक्षा, सतत विकास और अंतरराष्ट्रीय सहयोगपर संयुक्त समाधान तलाशने पर विशेष ज़ोर दिया जाएगा। चीन द्वारा प्रस्तुत ग्लोबल डेवलपमेंट इनिशिएटिव, ग्लोबल सिक्योरिटी इनिशिएटिव और ग्लोबल सिविलाइजेशन इनिशिएटिव पर भी चर्चा होगी, ताकि भागीदार देशों के बीच नीति-स्तरीय संवाद और सहयोग को मजबूत किया जा सके।

 

अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मिलेगा नया मंच

क्वांग च्यो में किया जा रहा यह सम्मेलन चीन और विश्व के बीच संवाद को और गहरा करने का अवसर प्रदान करेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि बहुपक्षीय सहयोग और साझा विकास की ओर अग्रसर दुनिया के लिए यह सम्मेलन एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है।

तीन दिनों तक चलने वाला यह आयोजन इस बात का संकेत है कि 21वीं सदी के जटिल वैश्विक परिदृश्य में चीन न केवल अपनी विकास रणनीति को नए सिरे से परिभाषित कर रहा है, बल्कि वैश्विक शासन के भविष्य में भी सक्रिय और रचनात्मक भूमिका निभाने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि इस सम्मेलन में चीन की अगली पंचवर्षीय योजना (2026-2030) की रूपरेखा और उसके वैश्विक प्रभाव पर भी प्रकाश डाला जाएगा, जो दुनिया भर के निवेशकों और नीति निर्माताओं के लिए काफी महत्व रखती है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) (लेखक—देवेंद्र सिंह)

Exit mobile version