Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग संस्कृति विचार अनुसंधान केंद्र का 2026 वार्षिक अकादमिक सम्मेलन आयोजित

February 4, 2026

शी चिनफिंग संस्कृति विचार अनुसंधान केंद्र का 2026 वार्षिक अकादमिक सम्मेलन आयोजित

इंटरनेशनल डेस्क: 3 फरवरी को, शी चिनफिंग के सांस्कृतिक विचार अनुसंधान केंद्र का 2026 वार्षिक सम्मेलन चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित किया गया, जिसमें चीनी सामाजिक विज्ञान अनुसंधान संस्थानों और विश्वविद्यालयों के 100 से अधिक विशेषज्ञों और विद्वानों ने भाग लिया।

इस मौके पर, सम्मेलन में उपस्थित विशेषज्ञों ने कहा कि शी चिनफिंग का सांस्कृतिक विचार मार्क्सवादी सांस्कृतिक सिद्धांत का समृद्ध विकास और समकालीन चीनी सांस्कृतिक व्यवहार का सैद्धांतिक सारांश है। यह नए युग और नई यात्रा में देश में वैचारिक और सांस्कृतिक कार्यों को आगे बढ़ाने, सांस्कृतिक समृद्धि को बढ़ावा देने तथा सांस्कृतिक रूप से सशक्त देश का निर्माण करने के लिए एक शक्तिशाली वैचारिक हथियार और वैज्ञानिक कार्य-मार्गदर्शक प्रदान करता है।

विशेषज्ञों के विचार में, सीपीसी की 20वीं केंद्रीय समिति के चौथे पूर्ण सत्र में “पूरे देश में सांस्कृतिक नवाचार और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने और समाजवादी संस्कृति की समृद्धि एवं विकास को बढ़ावा देने” का रणनीतिक कार्य सामने रखा गया, जिसे शी चिनफिंग के सांस्कृतिक विचारों द्वारा निर्देशित किया जाना चाहिए। इस दौरान, चीनी सभ्यता से नवोन्मेषी तत्वों का अन्वेषण करना, नए युग में सांस्कृतिक विकास के जीवंत अभ्यास को आधार बनाना, सूचना प्रौद्योगिकी विकास की प्रवृत्ति का अनुसरण करना, मानव सभ्यता की सभी उपलब्धियों से सीखना, सांस्कृतिक विकास के लिए शक्तिशाली गति प्राप्त करना, और सांस्कृतिक समृद्धि को बढ़ावा देना जरूरी है।
इसके अलावा, सम्मेलन में विशेषज्ञों ने शी चिनफिंग के सांस्कृतिक विचार के शोध और व्याख्या को और अधिक गहन बनाने के लिए शैक्षणिक अनुसंधान के सिद्धांतों का पालन करने, बहुविषयक शैक्षणिक संसाधनों का उपयोग करने, सकारात्मक और

स्वस्थ शैक्षणिक वातावरण को बढ़ावा देने, अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक आदान-प्रदान और सहयोग को मजबूत करने पर भी प्रकाश डाला।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें