Site icon Dainik Savera Times

युन्नान में 2026 वैश्विक पारिस्थितिक सभ्यता निर्माण मंच का आयोजन

China News

China News

2026 वैश्विक पारिस्थितिक सभ्यता निर्माण (एरहाई झील) मंच का मुख्य सम्मेलन 30 मई को दक्षिण-पश्चिमी चीन के युन्नान प्रांत के ताली शहर में आयोजित किया गया। “एक खूबसूरत चीन के लिए मिलकर नवाचार को आगे बढ़ाना” विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में चीन, जर्मनी, कनाडा और थाईलैंड सहित 16 देशों के 200 से अधिक अतिथियों ने भाग लिया और विभिन्न मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया।

सम्मेलन में प्रतिभागियों ने कहा कि पारिस्थितिक सभ्यता के निर्माण को आगे बढ़ाने के लिए तकनीकी नवाचार और वैश्विक सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनका मानना था कि नवाचार आधारित विकास से कम-कार्बन परिवर्तन को गति दी जा सकती है और उच्च गुणवत्ता वाले वैश्विक विकास के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा प्राप्त की जा सकती है। साथ ही, व्यावहारिक सहयोग के माध्यम से साझा शासन और पारस्परिक लाभ को और मजबूत करना भी आवश्यक है।

थाईलैंड से आए एक प्रतिनिधि ने कहा कि चीन के पास पारिस्थितिक संरक्षण, गरीबी उन्मूलन, ग्रामीण पुनरुत्थान और नई ऊर्जा के विकास के क्षेत्रों में समृद्ध अनुभव है। वहीं, थाईलैंड के पास भी अपने विशिष्ट संसाधन और विकास संबंधी लाभ हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को आपसी आदान-प्रदान, जनसंपर्क और सहयोग को और बढ़ाना चाहिए।

सम्मेलन में चीनी पारिस्थितिकी और पर्यावरण मंत्रालय के एक अधिकारी ने सुंदर चीन के निर्माण से जुड़ी नीतियों और उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भविष्य में चीन सुंदर चीन के निर्माण को केंद्र में रखकर पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को आगे बढ़ाएगा। इसके साथ ही, प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई को और गहरा करते हुए पारिस्थितिक तंत्रों के अनुकूलन को जारी रखेगा, हरित और कम कार्बन परिवर्तन में तेजी लाएगा, वैश्विक पर्यावरण, जलवायु शासन आदि कार्यों में गहन रूप से भाग लेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version