Site icon Dainik Savera Times

शीत्सांग में 2026 खेल कार्य सम्मेलन आयोजित

2026 Sports Work Conference 

2026 Sports Work Conference 

इंटरनेशनल डेस्क : हाल ही में ल्हासा में शीत्सांग (तिब्बत) स्वायत्त प्रदेश के 2026 खेल कार्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में वर्ष 2025 में किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा प्रस्तुत की गई और 14वीं पंचवर्षीय योजना अवधि के दौरान खेल क्षेत्र में प्राप्त उपलब्धियों का समग्र आकलन किया गया। इसके साथ ही 15वीं पंचवर्षीय योजना अवधि तथा वर्ष 2026 के लिए प्रमुख खेल कार्यों की रूपरेखा भी निर्धारित की गई।

रिपोर्टों के अनुसार, 14वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान शीत्सांग के खेल क्षेत्र में विभिन्न स्तरों पर उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। राष्ट्रीय फिटनेस सेवा प्रणाली को लगातार सुदृढ़ किया गया, जिसके लिए पूरे प्रदेश में कुल 1 अरब 45 करोड़ युआन का निवेश किया गया। इस अवधि में 1,232 नए या पुनर्निर्मित सार्वजनिक फिटनेस केंद्र स्थापित किए गए, 19 खेल पार्कों का निर्माण पूरा हुआ, 54 नगरों को बहुउद्देश्यीय फिटनेस गतिविधि चौकों के निर्माण में सहायता दी गई, 164 सार्वजनिक खेल स्थलों को आम जनता के लिए निःशुल्क या कम लागत पर खोला गया तथा 62 मठों में भी फिटनेस सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

प्रतिस्पर्धी खेलों के क्षेत्र में भी शीत्सांग ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। 14वीं पंचवर्षीय योजना अवधि के दौरान प्रदेश के एथलीटों ने प्रमुख घरेलू और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कुल 447 पदक अर्जित किए, जिनमें 165 स्वर्ण, 125 रजत और 157 कांस्य पदक शामिल हैं।

खेल उद्योग और खेल संस्कृति के समन्वित विकास में भी महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। इस दिशा में ट्रांस-हिमालयन इंटरनेशनल रोड साइक्लिंग एक्सट्रीम रेस और चीन शीत्सांग पर्वतारोहण सम्मेलन जैसे प्रमुख ब्रांड आयोजनों का सफलतापूर्वक निर्माण किया गया है। साथ ही “हिमालय भ्रमण” नामक एक संगठित खेल आयोजन प्रणाली भी विकसित की गई है, जिसने क्षेत्रीय खेल पर्यटन को नई पहचान दी है।

इसके अलावा, सम्मेलन में 15वीं पंचवर्षीय योजना अवधि के दौरान शीत्सांग के खेल क्षेत्र के विकास हेतु पांच प्रमुख लक्ष्यों को भी स्पष्ट रूप से निर्धारित किया गया।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version