Site icon Dainik Savera Times

2026 विश्व डिजिटल शिक्षा सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों का अनावरण

China News

China News

मंगलवार को पूर्वी चीन के चच्यांग प्रांत की राजधानी हांगचो शहर में आयोजित 2026 विश्व डिजिटल शिक्षा सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ प्रस्तुत की गईं। चीन के स्मार्ट शिक्षा सार्वजनिक सेवा मंच का नया संस्करण जारी किया गया। इसके अलावा, ‘चीन स्मार्ट शिक्षा विकास रिपोर्ट (2025-2026)’, ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) शिक्षा नैतिकता: संदर्भ ढांचा’, और ‘एआई शिक्षा हांगचो पहल’ का भी अनावरण किया गया।

नए मंच के तहत तीन प्रमुख वैश्विक खंड जारी किए गए हैं: वैश्विक एआई शिक्षा सेवा मंच, लाइफलॉग लर्निंग सेंटर, और ‘आई लव चाइनीज’ लर्निंग कम्युनिटी। साथ ही ‘चीन स्मार्ट शिक्षा विकास रिपोर्ट’ बुद्धिमान युग में शिक्षा परिवर्तन, विकास और शासन पर केंद्रित है। ‘एआई शिक्षा नैतिकता: संदर्भ ढांचा’ में शिक्षकों, शिक्षार्थियों और संस्थानों के लिए नैतिक व्यवहार मानदंड निर्धारित किए गए हैं।

‘एआई शिक्षा हांगचो पहल’ मानव-केंद्रित, स्वास्थ्य-प्रथम शिक्षा पर जोर देती है, और वैश्विक डिजिटल विभाजन को पाटने का आह्वान करती है। इसके अतिरिक्त, विश्व डिजिटल शिक्षा गठबंधन ने ‘एआई शिक्षा अनुप्रयोग प्रणाली’ और ‘एआई-संचालित स्मार्ट परिसर के लिए आवश्यक तत्व’ नामक दो डिजिटल शिक्षा मानक भी प्रस्तुत किए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version