Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

अलगाव-विरोधी कानून के कार्यान्वयन की 20वीं वर्षगांठ पर आयोजित संगोष्ठी ने थाईवान में बहुत ध्यान आकर्षित किया 

March 16, 2025

अलगाव-विरोधी कानून के कार्यान्वयन की 20वीं वर्षगांठ पर आयोजित संगोष्ठी ने थाईवान में बहुत ध्यान आकर्षित किया 

इंटरनेशनल डेस्क : अलगाव-विरोधी कानून के कार्यान्वयन की 20वीं वर्षगांठ पर संगोष्ठी 14 मार्च को पेइचिंग में आयोजित हुई। थाईवान के लोग इस पर बहुत ध्यान देते हैं। मीडिया ने संगोष्ठी के विषय और जारी की गई जानकारी पर ध्यान केंद्रित किया। समाचार पत्रों, टेलीविजन स्टेशनों और इंटरनेट सहित कई थाईवान मीडिया ने संगोष्ठी के विषय को विस्तार से रिपोर्ट किया। उनके विचारों के अनुसार संगोष्ठी से पता चला कि मुख्य भूमि “थाईवान स्वतंत्रता” का विरोध करने और अलगाववाद को दंडित करने में अपनी गति रखती है और थाईवान जलडमरूमध्य के दोनों तटों के बीच सम्बंधों में प्रमुख स्थान और पहल रखती है।

सभी पक्षों के बयानों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए संगोष्ठी से पहले और बाद में दस से अधिक सम्बंधित रिपोर्ट प्रकाशित करने के अलावा, चाइना टाइम्स ने 15 तारीख को अपनी रिपोर्ट में संगोष्ठी के विषय पर भी प्रकाश डाला और कहा कि थाईवान जलडमरूमध्य के दोनों तटों के लोगों को हस्तक्षेप को खत्म करने, बाधाओं को दूर करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए और थाईवान जलडमरूमध्य के दोनों तटों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में आदान-प्रदान और सहयोग को बढ़ावा देना जारी रखना चाहिए।

संगोष्ठी के मुख्य विषय की रिपोर्टिंग के अलावा, यूनाइटेड डेली न्यूज ने 15 तारीख को अपनी रिपोर्ट में यह भी बताया कि संगोष्ठी से एक दिन पहले लाई छिंगते को “ऐसा महसूस हुआ कि वह एक दुर्जेय दुश्मन का सामना कर रहे हैं”।

थाईवान के तमकांग विश्वविद्यालय में थाईवान जलडमरूमध्य के दोनों तटों के बीच सम्बंध रिसर्च सेंटर के निदेशक ज्यांग वुयूए का मानना ​​है कि संगोष्ठी से यह पता चला है कि मुख्य भूमि “अलगाववादियों को कानून के तहत दंडित करने” के अपने प्रयासों को बढ़ा रही है। यह अनुमान लगाया जा सकता है कि मुख्य भूमि भविष्य में “स्वतंत्रता विरोधी” और “स्वतंत्रता को दंडित करने” सम्बंधी सिलसिलेवार नियमों को प्रस्तुत करेगी।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)   

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें