Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

20वां चीन-आसियान एक्सपो निवेश सहयोग गोलमेज मंच हरित, निम्न-कार्बन और डिजिटल आर्थिक सहयोग पर केंद्रित

September 17, 2023

20वां चीन-आसियान एक्सपो निवेश सहयोग गोलमेज मंच हरित, निम्न-कार्बन और डिजिटल आर्थिक सहयोग पर केंद्रित

 

20वां चीन-आसियान एक्सपो निवेश सहयोग गोलमेज मंच 16 सितंबर को चीन के क्यांगशी च्वाँग स्वायत्त प्रदेश के नाननिंग शहर में आयोजित हुआ। विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने “चीन-आसियान हरित, निम्न-कार्बन और डिजिटल आर्थिक सहयोग” के विषय पर ध्यान केंद्रित करते हुए अपने देशों के नवीनतम निवेश माहौल और संबंधित क्षेत्रों में निवेश नीतियों का आदान-प्रदान किया है।

चीनी वाणिज्य मंत्रालय के निवेश संवर्धन ब्यूरो के उप निदेशक य्वी क्कांगशंग ने कहा कि चीन-आसियान एक्सपो की स्थापना की 20वीं वर्षगांठ के अवसर पर चीनी वाणिज्य मंत्रालय का निवेश संवर्धन ब्यूरो सुचारू संचार चैनलों के माध्यम से निवेश सहयोग गोलमेज मंच की प्रभावशीलता को पूरा बढ़ावा देगा।

चीन और आसियान देशों के प्रमुख उद्योगों पर ध्यान केंद्रित करेगा और संयुक्त रूप से चीन-आसियान सीमा पार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन मंच का निर्माण करेगा। इस के अलावा, विदेशी निवेश वाले उद्यमों के वैध अधिकारों और हितों की भी रक्षा करेगा और चीन व आसियान उद्यमों के बीच व्यावहारिक सहयोग को बढ़ावा देगा।

बता दें कि यह गोलमेज मंच 20वां चीन-आसियान एक्सपो की महत्वपूर्ण निवेश प्रोत्साहन गतिविधियों में से एक है। चीन-आसियान निवेश सहयोग गोलमेज मंच 12 सत्रों के लिए सफलतापूर्वक आयोजित किया गया है, जो चीन-आसियान निवेश सहयोग के सतत विकास को बढ़ावा देता है।

(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें