Site icon Dainik Savera Times

चीन में आयोजित होगा 20वां चीन-आसियान एक्सपो

 

20 वां चीन-आसियान एक्सपो (आसियान एक्सपो) 16 से 19 सितंबर तक चीन के क्यांग शी ज्वांग स्वायत्त प्रदेश के नाननिंग शहर में आयोजित होगा। चीन-आसियान व्यापार व निवेश शिखर सम्मेलन भी इसके साथ आयोजित होगा।
इस वर्ष 40 से अधिक देशों से लगभग 1700 प्रदर्शक एक्सपो और शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले है, जिनमें से विदेशी प्रदर्शनी क्षेत्रों की हिस्सेदारी 30% से अधिक रहेगी।

प्रदर्शनी का पैमाना महामारी से पहले के स्तर पर वापस आ गया है। चीनी उप वाणिज्य मंत्री ली फेई ने कहा, इस वर्ष चीन-आसियान एक्सपो की 20वीं वर्षगांठ है। 20 वर्षों के विकास के बाद, चीन-आसियान एक्सपो खुले सहयोग के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बन गया है और इसने क्षेत्रीय आर्थिक एकीकरण को बढ़ावा देने में भी सक्रिय भूमिका निभाई है।

(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version