Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

जापान के 47 प्रान्तों में से 21 में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी

टोक्यो: जापान में शुक्रवार को राजधानी टोक्यो और 47 प्रान्तों में से 21 में भीषण गर्मी और लू चलने की चेतावनी जारी की गयी है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने कहा कि 19 अन्य प्रान्तों में वेट-बल्ब ग्लोब तापमान (डब्लयूबीजीटी) सूचकांक , जिसमें न केवल तापमान बल्कि आर्द्रता और सौर विकिरण की ताकत भी शामिल है, 31 से अधिक है। इसका अर्थ साफ है कि कोई भी गतिविधि स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकती है। उपरोक्त-31 सूचकांक आमतौर पर 35 डिग्री सेल्सियस (95 डिग्री फारेनहाइट) से ऊपर के तापमान पर घोषित किया जाता है।

Exit mobile version