Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Philippine: लाल सागर में जहाजों पर हमले के बाद 21 नाविकों को बचाया गया सुरक्षित

June 15, 2024

Philippine: लाल सागर में जहाजों पर हमले के बाद 21 नाविकों को बचाया गया सुरक्षित

मनीला: लाल सागर में इस सप्ताह की शुरुआत में एक मालवाहक जहाज पर हमले के बाद उसमें सवार फिलीपीेंस के 22 नाविकों में से 21 को बचा लिया गया है और वे सुरक्षित हैं। फिलीपींस के प्रवासी श्रमिक मंत्री हंस कैकडैक ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संयुक्त अंतरराष्ट्रीय बलों ने जहाज पर बुधवार को हुए हमलों से 21 फिलिपिनो नाविकों को बचाया है। तथा बचाव दल अभी भी जहाज के अंदर लापता नाविक की तलाश कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि फिलीपींस सरकार ने अप्रैल में भू-राजनीतिक संघर्षों के कारण देश के नाविकों को लाल सागर से गुजरने वाले अन्य जहाजों पर तैनात रहने पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बावजूद भी वे यहां से गुजरने वाले जहाजों में शामिल होने का खतरा मोल लेते हैं। अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के अनुसार, फिलीपींस दुनिया में समुद्री श्रम के सबसे बड़े आपूर्तिकर्ताओं में से एक है, जो दुनिया भर में 12 लाख नाविकों में से लगभग पांचवां हिस्सा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें