Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

31 मार्च को उद्घाटित 21वां न्यिंग-ची आड़ू फूल पर्यटन संस्कृति महोत्सव

March 11, 2024

31 मार्च को उद्घाटित 21वां न्यिंग-ची आड़ू फूल पर्यटन संस्कृति महोत्सव

हाल ही में तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के न्यिंग-ची शहर द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस से मिली खबर के अनुसार, 21वां न्यिंग-ची आड़ू फूल पर्यटन संस्कृति महोत्सव 31 मार्च को उद्घाटित होगा, जो एक माह तक चलेगा।

बताया गया है कि मौजूदा आड़ू फूल महोत्सव के न्यिंग-ची शहर में प्रमुख स्थल और 7 काउंटियों में शाखा स्थल स्थापित किए जाएंगे। इस दौरान “आड़ू फूल सपनों की तलाश” शीर्षक कार्निवल सहित 3 विषयगत गतिविधियों और “वसंत में आड़ू फूल का भोज” सहित 22 शाखा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही, तिब्बती चिकित्सा अनुभव, स्व-ड्राइविंग शिविर, कला सह-निर्माण जैसे कई अनुभव गतिविधियों, आड़ू फूल संगीत सभा, आड़ू फूल परेड आदि स्थानीय विशेषताओं वाली गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। 

यह भी बताया गया है कि महोत्सव के दौरान, तिब्बत विशेषताओं और न्यिंग-ची विशेषताओं वाली सांस्कृतिक पर्यटन व्यावसायिक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा, जिनका उद्देश्य न्यिंग-ची शहर के सांस्कृतिक और पर्यटन उद्योगों के विकास की गुणवत्ता और दक्षता में सुधार करना है। आड़ू फूल महोत्सव के दौरान, “भोजन, आवास, परिवहन, यात्रा, खरीदारी, मनोरंजन” आदि पहलुओं में आगंतुकों की सेवा पूरी तरह से सुनिश्चित की जाएगी। 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें