Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

21वां यूएन वेसाक दिवस चीन के वुशी शहर में उद्घाटित

May 27, 2026

21वां यूएन वेसाक दिवस चीन के वुशी शहर में उद्घाटित

21वां संयुक्त राष्ट्र वेसाक दिवस 26 मई को पूर्वी चीन के वुशी शहर में उद्घाटित हुआ। चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन की राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष वांग हुनिंग ने यूएन वेसाक दिवस मनाने की गतिविधि को बधाई पत्र भेजा और इस में उपस्थित अतिथियों का अभिवादन किया।

वांग हुनिंग ने कहा कि वेसाक दिवस विश्व बौद्ध अनुयायियों दवारा बुद्ध के जन्म, बोधि प्राप्ति और महानिर्वाण की स्मृति करने वाला महत्वपूर्ण त्योहार है। यूएन वेसाक दिवस के अंतरराष्ट्रीय परिषद ने यूएन प्रस्ताव की भावना का पालन कर बौद्ध धर्म की करुणा, दयालुता और शांतिपूर्ण भावना के मुताबिक विभिन्न देशों और क्षेत्रों के बौद्ध जगतों की मैत्रीपूर्ण आवाजाही बढ़ाकर विभन्न देशों की जनता की मित्रता गहराने और वैश्विक शांति व समान विकास बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उन्होंने कहा कि चीन हमेशा चीनी बौद्ध जगत का स्वतंत्रता, समानता, मैत्री तथा पारस्परिक सम्मान के आधार पर विभिन्न देशों और क्षेत्रों के बौद्ध जगतों साथ आदान-प्रदान करने, यूएन वेसाक दिवस परिषद आदि अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संगठनों की गतिविधि में भाग लेने का समर्थन करता है।

21वां यूएन वेसाक दिवस अंतरराष्ट्रीय परिषद द्वारा आयोजित किया जाता है जिसके सह आयोजक चीनी बौद्ध धर्म संघ तथा च्यांगसु प्रांत के बौद्ध धर्म संघ हैं। इस आयोजन में 67 देशों और क्षेत्रों के बौद्ध जगत के करीब 1000 प्रतिनिधि और अध्ययनकर्ता उपस्थित रहे।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें