Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

उत्तरी माली में दो आईईडी विस्फोट में घायल हुए 22 शांतिरक्षक : संयुक्त राष्ट्र

November 7, 2023

उत्तरी माली में दो आईईडी विस्फोट में घायल हुए 22 शांतिरक्षक : संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र: उत्तरी माली में विद्रोहियों के एक गढ़ से निकल रहे संयुक्त राष्ट्र के शांतिरक्षकों का काफिला शनिवार को दो बार इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) की चपेट में आया, जिससे 22 शांतिरक्षक घायल हो गए। संयुक्त राष्ट्र (संरा) ने सोमवार को यह जानकारी दी।संरा के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने बताया कि 31 अक्टूबर से किदेल में शांतिरक्षकों के अपने आधार शिविरों से लौटने के बाद से आईईडी की चपेट में आने की यह छठी घटना है, जिसमें कम से कम 39 शांतिरक्षक घायल हुए हैं।

We are now on WhatsApp. Click to join.

उन्होंने बताया कि पिछले बुधवार को आईईडी विस्फोट में आठ और शुक्रवार को तड़के आईईडी के धमाके में सात शांतिरक्षक घायल हुए थे। प्रवक्ता ने बताया कि उससे पहले दो आईईडी हमलों में कम से कम दो शांतिरक्षक घायल हुए थे।दुजारिक ने बताया कि शनिवार को घायल हुए 22 शांतिरक्षकों को घटनास्थल से निकाल कर हवाई मार्ग के जरिए उपचार के लिए गाओ लाया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें