Site icon Dainik Savera Times

जिम्बाब्वे में बस-ट्रक की टक्कर से 22 लोगों की हुई मौत

हरारे: जिम्बाब्वे के बुलावायो के पास मंगलवार रात एक मिनीबस और ट्रक की टक्कर में 22 लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने बुधवार को इस घटना की पुष्टि की। पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स ’ पर कहा,“ बुलावायो-बीटब्रिज रोड पर एक टोयोटा क्वांटम वाहन और एक डीएएफ ट्रक की टक्कर में 22 लोगों क मौत हो गयी। इस घटना में दो अन्य लोग घायल हुए हैं।”

जिम्बाब्वे के सबसे बड़े दैनिक समाचार पत्र द हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, ड्राइवर सहित मिनीबस में सवार सभी 22 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक में सवार दो लोग घायल हुए हैं। हो गए।

Exit mobile version