Site icon Dainik Savera Times

म्यांमार में पिछले 11 महीनों में यातायात दुर्घटनाओं में गई 2,250 लोगों की जान

यांगून : म्यांमार के सड़क परिवहन प्रशासन विभाग (आरटीएडी) के अनुसार, देश में पिछले 11 महीनों में 4,421 यातायात दुर्घटनाओं में कुल 2,250 लोग मारे गए और 6,159 अन्य घायल हो गए। सिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार इसी अवधि में यातायात दुर्घटनाओं का आंकड़ा एक साल पहले 5,202 था।

आरटीएडी डेटा से पता चला है कि इस साल जनवरी से नवंबर तक, यांगून क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं से सबसे अधिक 387 मौतें हुईं, इसके बाद मांडले क्षेत्र में 315 मौतें और शान राज्य में 308 मौतें हुईं।

म्यांमार की राजधानी ने प्यी ताव में 11 महीनों के दौरान 94 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें 80 लोगों की मौत हो गई और 122 अन्य घायल हो गए। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार म्यांमार में 2022 के पूरे वर्ष में 5,631 यातायात दुर्घटनाओं में कुल 2,795 लोग मारे गए और 7,853 अन्य घायल हुए।

Exit mobile version