Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

एससीओ के सदस्य देशों के संस्कृति मंत्रियों की 22वीं मुलाकात और पर्यटन विभाग के नेताओं का सम्मेलन आयोजित

July 9, 2025

एससीओ के सदस्य देशों के संस्कृति मंत्रियों की 22वीं मुलाकात और पर्यटन विभाग के नेताओं का सम्मेलन आयोजित

शांगहाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के संस्कृति मंत्रियों की 22वीं मुलाकात और पर्यटन विभागों के नेताओं का सम्मेलन 7 जुलाई को चीन के शानतोंग प्रांत के छिंगताओ शहर में आयोजित हुआ। वर्तमान अध्यक्ष देश होने के नाते चीन ने सम्मेलन की अध्यक्षता की। एससीओ के दस सदस्य देशों के संस्कृति और पर्यटन विभागों के जिम्मेदार व्यक्तियों व प्रतिनिधियों और एससीओ के महासचिव ने इसमें हिस्सा लिया।

उपस्थितों का समान विचार है कि हाल के वर्षों में संस्कृति और पर्यटन में एससीओ के विभिन्न सदस्य देशों के बीच सहयोग घनिष्ठ होता जा रहा है। इससे आदान-प्रदान की गुणवत्ता और दक्षता में सुधार आया। सहयोग के वाहकों का नवाचार करने के साथ गहन सहयोग के मंचों का निर्माण किया गया। सांस्कृतिक वर्ष और पर्यटन वर्ष आदि कार्यक्रमों के आयोजन से विभिन्न देशों के लोगों के बीच मित्रता मजबूत हुई।

उपस्थितों का मानना है कि एससीओ को लगातार शांगहाई भावना का विकास कर विविध सभ्यताओं का सम्मान करने के साथ पर्यटन में सहयोग मजबूत करना होगा, ताकि समान विकास हो सके। सभी सदस्य देश आयोजित होने वाले थ्येनचिन शिखर सम्मेलन का लाभ उठाकर मानव जाति साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण में एससीओ का योगदान करेंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें