Site icon Dainik Savera Times

लेबनान पर इजरायली हवाई हमलों में 23 लोग मारे गए, 65 घायल

बेरूत: दक्षिणी लेबनान के कई इलाकों में शनिवार को इजरायली हवाई हमलों में कम से कम 23 लोग मारे गए और 65 अन्य घायल हो गए। लेबनान के सैन्य सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

सैन्य सूत्रों ने बताया कि इजरायली युद्धक विमानों और ड्रोन ने दोपहर में लगभग 90 हमले किए जिसमें दक्षिणी लेबनान के लगभग 45 गांवों और कस्बों को निशाना बनाया गया।

Exit mobile version