Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन में 24 प्रांतों ने प्रांतीय तंबाकू नियंत्रण नियम जारी किए

May 26, 2024

चीन में 24 प्रांतों ने प्रांतीय तंबाकू नियंत्रण नियम जारी किए

2023 में, चीन के 44 शहरों ने तंबाकू नियंत्रण से संबंधित नगरपालिका कानूनों और विनियमों को पेश या संशोधित किया। अब तक, चीन के 24 प्रांतों ने तंबाकू नियंत्रण पर प्रांतीय स्तर के कानून और नियम लागू किए हैं, और 254 शहरों ने नगरपालिका स्तर के तंबाकू नियंत्रण पर कानून और नियम लागू किए हैं, जिससे व्यापक धूम्रपान-मुक्त कानूनों द्वारा संरक्षित जनसंख्या का अनुपात लगातार बढ़ रहा है।

धूम्रपान को रोकने और धूम्रपान करने वालों को धूम्रपान छोड़ने के लिए प्रोत्साहित करने सहित तंबाकू नियंत्रण, जनसंख्या रोग की रोकथाम और व्यक्तिगत स्वास्थ्य देखभाल के लिए एक व्यवहार्य उपाय है। चीनी राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के योजना, विकास और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के स्वास्थ्य देखभाल कार्यालय की निदेशक वांग लू ने कहा कि 2003 में, विश्व स्वास्थ्य सभा ने तंबाकू नियंत्रण पर डब्ल्यूएचओ फ्रेमवर्क कन्वेंशन को मंजूरी दी, जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था पर तंबाकू के विनाशकारी प्रभाव को कम करना है।

चीन ने 2005 में तंबाकू नियंत्रण पर विश्व स्वास्थ्य संगठन फ्रेमवर्क कन्वेंशन की पुष्टि की, और कन्वेंशन आधिकारिक तौर पर 2006 में चीन में लागू हुआ। उधर “स्वस्थ चीन 2030” योजना की रूपरेखा में तंबाकू नियंत्रण अनुपालन को व्यापक रूप से बढ़ावा देने का आह्वान किया गया है, और तंबाकू नियंत्रण की प्रभावशीलता में सुधार के लिए दाम, कर, कानूनी और अन्य साधनों का उपयोग किया गया।

साथ ही धूम्रपान मुक्त वातावरण के निर्माण को सक्रिय रूप से बढ़ावा दिया गया और सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू नियंत्रण के पर्यवेक्षण और कानून प्रवर्तन को मजबूत किया गया। सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान पर प्रतिबंध को बढ़ावा देकर, चीन धीरे-धीरे इनडोर सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान पर व्यापक प्रतिबंध उपाय लागू कर रहा है। 2030 तक 15 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में धूम्रपान की दर 20 प्रतिशत तक कम हो जाएगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें