Last Updated: September 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमरीका में 9/11 आतंकवादी हमलों के 24 साल बाद 3 और पीड़ितों की पहचान

August 9, 2025

अमरीका में 9/11 आतंकवादी हमलों के 24 साल बाद 3 और पीड़ितों की पहचान

न्यूयॉर्क: अमरीका में 11 सितंबर, 2001 को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आतंकवादी हमलों के लगभग 24 साल बाद इस त्रासदी में मारे गए 3 और पीड़ितों की पहचान हो गई है। एक प्रेस विज्ञप्ति में न्यूयॉर्क शहर के मुख्य चिकित्सा परीक्षक कार्यालय (ओसीएमई) ने न्यूयॉर्क के फ्लोरल पार्क के रयान फिट्जगेराल्ड ( 26 ), कैलिफोर्निया में पाम स्प्रिंग्स की बारबरा कीटिंग (72) और एक वयस्क महिला के रूप में हुई है, जिनका नाम उनके परिवार के अनुरोध पर गुप्त रखा जा रहा है।

इन तीनों मृतकों की पहचान संख्या क्रमशः 1651वें, 1652वें और 1653वें व्यक्ति के रूप में घोषित किया। ओसीएमई ने कहा कि हमले से बरामद अवशेषों के उन्नत डीएनए विश्लेषण और परिवार से संपर्क के माध्यम से उनकी पहचान संभव हो पाई है। ओसीएमई ने कहा कि फिट्जगेराल्ड की पहचान 2002 में पहली बार बरामद अवशेषों के डीएनए परीक्षण के माध्यम से पुष्टि की गई थी, जबकि कीटिंग और अज्ञात महिला की पहचान 2001 में पहली बार बरामद अवशेषों पर आधारित थी। गौरतलब है कि 11 सितंबर, 2001 को वर्ल्ड ट्रेड सैंटर पर हुए हमले में लगभग 2753 लोग मारे गए थे। ओसीएमई ने बताया कि लगभग 1100 पीड़ितों के अवशेष अज्ञात हैं।

ये भी पढ़े- Horoscope 15 March 2026: पापमोचिनी एकादशी पर इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा धन लाभ

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें