Site icon Dainik Savera Times

मिस्र पुलिस मुख्यालय में आग लगने से 25 घायल

काहिरा: मिस्र के शहर इस्माइलिया में पुलिस मुख्यालय में सोमवार को भीषण आग लगने से कम से कम 25 लोग घायल हो गए। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, आग बुझाने के लिए स्थानीय नागरिक सुरक्षा और सशस्त्र बलों को तैनात किया गया है, जबकि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस बीच, घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में ले जाने के लिए 30 एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंचीं। नाइल टीवी की रिपोर्ट में कहा गया है कि चार मंजिल आग की चपेट में आने से मुख्यालय की बाहरी दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। आग पर काबू पाने तक इमारत के सभी कर्मचारी को बाहर निकाल लिया गया।

Exit mobile version