Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

कांगो में सशस्त्र बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में 26 लोगों की मौत: स्थानीय अधिकारी

September 1, 2023

कांगो में सशस्त्र बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में 26 लोगों की मौत: स्थानीय अधिकारी

गोमा (कांगो) : कांगो में मौजूद पश्चिमी संगठनों का विरोध कर रहे एक धार्मिक संप्रदाय के लोगों और सशस्त्र बलों के बीच झड़प में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई। एक स्थानीय अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। हिंसा बुधवार तड़के पूर्वी शहर गोमा में हुई, जहां धाíमक संप्रदाय वाजालेंडो के अनुयायी संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए एकत्र हुए थे। लोगों का आरोप है कि ये संगठन औपनिवेशिक ताकतों जैसा बर्ताव कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सेना ने विरोध-प्रदर्शन कर रहे लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जबकि कांगो की सेना ने एक बयान में कहा कि प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। सेना ने यह भी बताया कि 160 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उत्तरी कीव क्षेत्र में नागरिक समाज से जुड़े संगठन के उपाध्यक्ष प्लेसाइड नजिलम्बा ने बृहस्पतिवार को बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि इस झड़प में 26 नागरिकों की मौत हो गई है, जबकि कम से कम 50 लोग घायल हैं।

‘एसोसिएटेड प्रेस’ के संवाददातों के अनुसार, गोमा में नजदीकी नदोशो अस्पताल में काफी संख्या में घायलों को लाया गया है। गोमा के मेयर फॉस्टिन नेपेंडा कपेंड ने विरोध प्रदर्शन की घोषणा के तुरंत बाद 23 अगस्त को उस पर प्रतिबंध लगा दिया था। हिंसा की आशंका में प्रमुख चौराहों पर बुधवार सुबह करीब चार बजे से रक्षा बल तैनात थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें