Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

यूक्रेन में ग्रेनेड विस्फोट में 26 लोग घायल

December 16, 2023

यूक्रेन में ग्रेनेड विस्फोट में 26 लोग घायल

कीवः यूक्रेन के पश्चिमी जकारपट्टिया क्षेत्र में ग्राम परिषद की इमारत में किए गए ग्रेनेड विस्फोट में कम से कम 26 लोग घायल हो गए। राष्ट्रीय पुलिस ने यह जानकारी दी। एक समाचार एजेंसी ने पुलिस के एक टेलीग्राम पोस्ट का हवाला देते हुए बताया कि यह घटना शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 11:37 बजे केरेत्स्की गांव में परिषद की बैठक के दौरान हुई। घायलों में से छह को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया के अनुसार, हमले के पीछे हमलावर और केरेत्स्की क्षेत्रीय समुदाय के प्रमुख के बीच संघर्ष था। यूक्रेनी अधिकारी आतंकवाद और हथियारों, गोला-बारूद या विस्फोटकों के अवैध संचालन के आरोप में घटना की जांच कर रहे हैं

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें