Site icon Dainik Savera Times

ब्रिटेन, कनाडा समेत 28 देशों की मांग, गाजा में युद्ध समाप्त होना चाहिए

लंदन: ब्रिटेन, जापान और कई यूरोपीय देशों समेत 28 देशों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि गाजा में युद्ध ‘अब समाप्त होना चाहिए’ और इसराइल को अंतर्राष्ट्रीय कानून का पालन करना चाहिए। इन देशों में ऑस्ट्रेलिया और कनाडा भी शामिल हैं। इन देशों के विदेश मंत्रियों ने कहा कि गाजा में नागरिकों की पीड़ा नए स्तर तक पहुंच गई है। उन्होंने पानी और भोजन की बुनियादी जरूरतें हासिल करने की कोशिश कर रहे बच्चों और नागरिकों के लिए सहायता की धीमी आपूíत और उनकी अमानवीय हत्या की निंदा की। इन देशों के विदेश मंत्रियों ने कहा कि इसराइल सरकार का सहायता वितरण मॉडल खतरनाक है, अस्थिरता को बढ़ावा देता है और गाजावासियों को मानवीय सम्मान से वंचित करता है। बयान में कहा कि इसराइल सरकार का असैन्य आबादी को आवश्यक मानवीय सहायता देने से इनकार करना अस्वीकार्य है। इसराइल को अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून के तहत अपने दायित्वों का पालन करना चाहिए। अमरीका और जर्मनी ने इस बयान पर हस्ताक्षर नहीं किए।

ये भी पढ़ें :- Punjab Weather Today: पंजाब में बारिश और तेज हवाएं, 11 जिलों में आंधी-बिजली का अलर्ट

Exit mobile version