Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

28वें आसियान-चीन, जापान व दक्षिण कोरिया (10+3) वित्त मंत्रियों की बैठक में क्षेत्रीय वित्तीय सहयोग को गति देने पर सहमति

May 5, 2025

28वें आसियान-चीन, जापान व दक्षिण कोरिया (10+3) वित्त मंत्रियों की बैठक में क्षेत्रीय वित्तीय सहयोग को गति देने पर सहमति

इंटरनेशनल डेस्क : 4 मई को इटली के मिलान में आयोजित 28वीं आसियान-चीन, जापान और दक्षिण कोरिया (10+3) वित्त मंत्रियों एवं केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक में वैश्विक और क्षेत्रीय आर्थिक चुनौतियों के बीच समन्वित वित्तीय सहयोग को मजबूत करने पर मुख्य रूप से चर्चा हुई। 

इस दौरान वैश्विक मैक्रोइकॉनॉमिक स्थिति, 10+3 क्षेत्रीय वित्तीय साझेदारी और अन्य प्रमुख मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया तथा एक संयुक्त वक्तव्य जारी किया गया। बैठक की सह-अध्यक्षता चीनी वित्त मंत्री लान फूआन, पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना के गवर्नर पान कोंगशंग, मलेशिया के वित्त मंत्री अमीर हमजा अजीजान और मलेशिया के केंद्रीय बैंक गवर्नर अब्दुल रशीद गफूर ने संयुक्त रूप से की।

बैठक में 10+3 वित्तीय सहयोग की रणनीतिक दिशा को अद्यतन करने पर सहमति बनी, साथ ही मध्यम एवं दीर्घकालिक संरचनात्मक सुधारों के लिए तकनीकी सहायता उपकरणों के कार्यान्वयन पर जोर दिया गया। चियांग माई पहल बहुपक्षीयकरण (CMIM) के तहत बहुपक्षीय वित्तपोषण मॉडल पर हुई प्रगति की सराहना की गई। 

इसके अलावा, 10+3 मैक्रोइकॉनॉमिक रिसर्च ऑफिस (AMRO) के प्रबंधन में सुगम परिवर्तन, वित्तीय थिंक टैंक नेटवर्क के विस्तार और क्षेत्रीय स्थानीय मुद्रा बांड बाजार के विकास को लेकर सदस्य देशों ने संतोष जताया। साथ ही, आपदा जोखिम वित्तपोषण पहल के लिए एक रोडमैप तैयार करने हेतु वैचारिक दस्तावेज को मंजूरी दी गई।

चीनी वित्त मंत्री लान फूआन ने वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चिंता जताते हुए कहा कि वर्तमान में विश्व अर्थव्यवस्था गहन समायोजन के दौर से गुजर रही है, जहाँ वैश्वीकरण को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और एकतरफावाद व संरक्षणवाद बढ़ रहा है। 

उन्होंने कहा कि 10+3 क्षेत्रीय अर्थव्यवस्थाओं ने लचीलापन दिखाया है, लेकिन आंतरिक व बाहरी जोखिम अभी भी गंभीर हैं। चीन ने खुलेपन, समावेशिता और साझेदारी के सिद्धांतों पर चलते हुए क्षेत्रीय वित्तीय सहयोग को गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने जोर देकर कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही क्षेत्रीय स्थिरता को मजबूती देकर वैश्विक अनिश्चितताओं का मुकाबला किया जा सकता है। 

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें