Site icon Dainik Savera Times

चीन में 14वीं एनपीसी के 2977 प्रतिनिधियों को सार्वजनिक

13वीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा (एनपीसी) की स्थाई समिति के 39वें सम्मेलन ने 24 फरवरी को मतदान के माध्यम से 14वीं एनपीसी प्रतिनिधियों की योग्यता पर समीक्षा रिपोर्ट को मंजूरी दी, जिसमें पुष्टि की गई कि 2977 प्रतिनिधियों की योग्यता मान्य है। इसके बाद एनपीसी स्थाई समिति ने विज्ञप्ति जारी कर 14वीं एनपीसी प्रतिनिधियों की नामसूची जारी की।

एनपीसी चुनाव कार्य स्थिति से संबंधित रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर 2022 के मध्य से फरवरी 2023 तक, एनपीसी स्थाई समिति के तत्वावधान में, 35 चुनावी इकाइयों ने ईमानदारी से 14वीं एनपीसी के प्रतिनिधि चुने जाने का काम किया, और कानून के अनुसार नए एनपीसी के लिए प्रतिनिधि चुने गए। नए एनपीसी प्रतिनिधियों की नामसूची से पता चलता है कि 2977 प्रतिनिधियों के पास व्यापक प्रतिनिधित्व है जिनमें देश भर में विभिन्न क्षेत्रों और सभी जातियों के प्रतिनिधि चुने गए। उनमें मजदूरों और किसानों के प्रतिनिधि शामिल होने के साथ-साथ महिला प्रतिनिधियों का अनुपात भी बढ़ गया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version