Site icon Dainik Savera Times

दूसरा अंतर्राष्ट्रीय मौसम विज्ञान आर्थिक शिखर सम्मेलन आयोजित

 

हाल ही में दूसरा अंतर्राष्ट्रीय मौसम विज्ञान आर्थिक शिखर सम्मेलन मंच पेइचिंग में आयोजित हुआ। इस में भाग लेने वाले अतिथियों ने “जलवायु परिवर्तन और नई ऊर्जा” विषय पर गहन रूप से विचार-विमर्श किया। मंच ने “बेल्ट एंड रोड” जलवायु अनुसंधान रिपोर्ट और कई अन्य महत्वपूर्ण परिणाम भी जारी किए।

विश्व मौसम विज्ञान संगठन के महासचिव तालास ने मंच पर भाषण देते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन की तीव्रता के साथ, चरम मौसम की घटनाएं अतीत की तुलना में अधिक बार हो गई हैं, और दुनिया भर में उच्च तापमान के रिकॉर्ड बार-बार स्थापित हुए हैं। यह वर्ष या अगला वर्ष रिकॉर्ड पर सबसे गर्म वर्ष हो सकता है। परिणामस्वरूप, जलवायु परिवर्तन का चीन सहित देशों पर अधिक नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

तालास ने कहा कि चीन मौसम विज्ञान के क्षेत्र में विश्व के नेताओं में से एक बन गया है। साथ ही, चीन सक्रिय रूप से अन्य देशों के साथ अपने अनुभव भी साझा कर रहा है। 2015 में, चीन ने वैश्विक ऊर्जा इंटरनेट बनाने के लिए एक बड़ी पहल का प्रस्ताव पेश किया, जिसे अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से व्यापक समर्थन और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। साथ ही, चीन के ऊर्जा इंटरनेट का अभ्यास वैश्विक ऊर्जा परिवर्तन के लिए संदर्भ भी प्रदान करता है।

2023 चीनी अंतर्राष्ट्रीय सेवा व्यापार मेले के शिखर मंचों में से एक के रूप में इस मंच ने कई महत्वपूर्ण परिणाम भी जारी किए, जिनमें विश्व मौसम विज्ञान संगठन की “नेनेट-शून्य ऊर्जा संक्रमण का समर्थन करने के लिए एकीकृत मौसम और जलवायु सेवाओं पर मार्गदर्शन ” और चीनी राष्ट्रीय जलवायु केंद्र की “बेल्ट एंड रोड” जलवायु स्थिति रिपोर्ट शामिल हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version