Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

दूसरा मोथ्वो चाय संस्कृति पर्यटन सत्र शुरू 

April 22, 2025

दूसरा मोथ्वो चाय संस्कृति पर्यटन सत्र शुरू 

हाल ही में, दूसरे मोथ्वो चाय संस्कृति पर्यटन सत्र की गतिविधि मोथ्वो काउंटी के क्वोक्वोथांग चाय बागान में शुरू हुई। यह काउंटी शीत्सांग (तिब्बत) स्वायत्त प्रदेश के न्यिंगची शहर में स्थित है। इस कार्यक्रम का आयोजन 22वें न्यिंगची पीच ब्लॉसम पर्यटन और सांस्कृतिक महोत्सव के दौरान किया जा रहा है, इस महोत्सव का शुभारंभ 3 अप्रैल को हुआ और एक महीने तक जारी रहेगा, और मौजूदा मोथ्वो चाय संस्कृति सत्र 3 मई तक चलेगा। 

“चाय, संस्कृति और पर्यटन के एकीकरण” के नए व्यापार मॉडल के माध्यम से, यह कार्यक्रम मोथ्वो काउंटी की चाय संस्कृति विरासत, तथा यहां रहने वाले मनपा और लुओपा दोनों जातियों के रीति-रिवाजों को प्रदर्शित करोगा, और साथ ही साथ, इस काउंटी में ग्रामीण पुनरोद्धार तथा उच्च गुणवत्ता वाले विकास को दिखाएगा।

दूसरे मोथ्वो चाय संस्कृति सत्र के शुभारंभ समारोह में स्थानीय विशेषता वाले गीतों, नृत्यों, चाय संस्कृति से सम्बंधित रीति-रिवाज़ों, अमूर्त सांस्कृतिक विरासतों आदि का प्रदर्शन किया गया, जिनसे न केवल चाय-पर्वतों और मानवता के एकीकरण की सुंदरता को दर्शाता हुआ, बल्कि मोथ्वो में विभिन्न जातियों के लोगों के बीच जातीय एकता तथा वे हाथ मिलाकर अपने गृहनगर के निर्माण को दिखाया गया।

बताया गया है कि 3 मई तक चलने वाले इस चाय संस्कृति सत्र के दौरान “चाय के सौ स्वाद- मनपा और लुओपा जातियों के स्वादिष्ट भोज”, “चाय की महिमा- गुप्त स्थानों में लोक परंपराओं की भव्य परेड”, “चाय बाजार – मनपा और लुओपा जातीय विशेष बाजार”, “क्वोक्वोथांग चाय बागान का दौरा” जैसी श्रृंखलाबद्ध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिससे पर्यटकों को सांस्कृतिक अनुभव प्राप्त करने, स्वादिष्ट भोज चखने और पारिस्थितिक पर्यटन का मौका मिलेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें- Weather: कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम का हाल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें