Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

टेनेसी में छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 3 की मौत,एक मील से अधिक क्षेत्र में फैला मलबा

May 16, 2024

टेनेसी में छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 3 की मौत,एक मील से अधिक क्षेत्र में फैला मलबा

फ्रैंकलिन :- विलियमसन काउंटी में बुधवार को एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की।विलियमसन काउंटी के प्रमुख डिप्टी मार्क एलरोड ने संवाददाताओं को बताया कि विमान ने बैटन राउज, लुईसियाना से उड़ान भरी थी और लुइसविले, केंटकी की ओर जा रहा था। उन्होंने बताया कि विमान स्थानीय समयानुसार दोपहर के आसपास नैशविले से लगभग 48.28 किलोमीटर दक्षिण में टेनेसी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एलरोड ने कहा कि विमान का मलबा एक मील से अधिक क्षेत्र में फैला है, लेकिन किसी इमारत के क्षतिग्रस्त होने की सूचना नहीं है।

मृतकों के नाम जारी नहीं किये गये हैं। विलियमसन काउंटी आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता जिल र्बिगन ने कहा कि उन्हें दोपहर करीब 12:05 बजे फोन आया था। र्बिगन ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, “फोन करने वाले ने बस एक विमान दुर्घटना की आशंका जताई और उनके पास बहुत अधिक विवरण नहीं था। उन्होंने बस एक आवाज सुनी और मलबा देखा। उन्होंने बस यही जानकारी दी। फेडरल एविएशन एसोसिएशन (एफएए) ने विमान की पहचान सिंगल -इंजन बीचक्राफ्ट V35 के रूप में की है। एफएए और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड घटना की जांच कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें