Site icon Dainik Savera Times

वियतनाम में मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़, भूस्खलन से 3 लोगों की मौत

हनोई: वियतनाम के उत्तरी पर्वतीय क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण तीन लोगों की मौत हो गयी। प्राकृतिक आपदा निवारण और नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय संचालन समिति ने मंगलवार को यह जानकारी दी। रिपोर्ट में कहा गया है कि हा गियांग प्रांत में दो लोग बाढ़ में डूब गए और एक अन्य की भूस्खलन से मौत हो गयी तथा 2,400 से अधिक घर जलमग्न हो गए। स्थानीय मीडिया के मुताबिक प्रांत में पिछले 30 वर्षों में सबसे अधिक बाढ़ देखी गई। सामान्य सांख्यिकी कार्यालय के अनुसार, जनवरी से मई तक वियतनाम में प्राकृतिक आपदाओं में 39 लोग मारे गए और लापता हो गए। इस बीच आपदाओं के कारण इस अवधि के दौरान 996.7 करोड़ वियतनामी डोंग (39.2 लाख अमेरिकी डॉलर) का आर्थिक नुकसान हुआ, जो 2023 की समान अवधि की तुलना में 2.3 गुना अधिक था।

Exit mobile version