Site icon Dainik Savera Times

Texas में एक साथ टकराए 3 वाहन, 6 लोगों की मौत, 5 घायल

ह्यूस्टनः टेक्सास में 3 वाहनों से जुड़े एक सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए। इस मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। एक समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने टेक्सास डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक सेफ्टी के हवाले से सोमवार को एक बयान में कहा कि दुर्घटना जॉर्ज वेस्ट के पास हुई।

स्थानीय मीडिया ने बताया कि हाईवे 59 पर दक्षिण की ओर यात्रा कर रहे एक मिनीवैन ने नो-पासिंग जोन में एक वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की और उत्तर की ओर जाने वाली एसयूवी से टकरा गई, जिसे बाद में एक सेडान ने पीछे से टक्कर मार दी।

 

 

Exit mobile version