Site icon Dainik Savera Times

Pakistan में 3 वाहनों की आपस में हुई टक्कर, 13 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल

लाहौरः पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मुल्तान-सुक्कुर राजमार्ग पर तीन वाहनों के आपस में टकराने की घटना में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक व्यक्ति घायल हो गये। बचाव कार्य में शामिल एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी हैं।

अधिकारी ने कहा कि रहीम यार खान शहर के पास शुक्रवार की रात एक एसयूवी ने एक बस को टक्कर मार दी, जिसके कारण बस एक अन्य वैन से टकरा गई। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के दौरान वैन का एक टायर फटने के कारण वह राजमार्ग पर पलट गई, जिससे कई लोगों की जान चली गई।

पुलिस और बचाव दल घटना स्थल पर पहुंचा और मृतकों तथा घायलों को लाहौर से 500 किलोमीटर दूर स्थित रहीम यार खान शहर के शेख जायद अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों के मुताबिक, घायलों में से पांच लोगों की हालत गंभीर है।पंजाब प्रांत के कार्यवाहक मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी ने सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक जताया है।

Exit mobile version