Site icon Dainik Savera Times

पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन में दबे 300 लोग,100 से अधिक लोगों की हुई मौत

पोर्ट मोरेस्बी: उत्तरी पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) के एक दूरदराज के इलाके में शुक्रवार को हुये भारी भूस्खलन के कारण 300 से अधिक लोग दब गए। स्थानीय मीडिया ने शनिवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। एंगा प्रांत में लगाइप खुले निर्वाचन क्षेत्र के सांसद ऐमोस अकेम ने पीएनजी पोस्ट-कूरियर को बताया कि भूस्खलन में माईप मुरीताका ग्रामीण एलएलजी में 300 से अधिक लोग और 1,182 घर दब गए।

शुक्रवार को स्थानीय समय के अनुसार लगभग 3:00 बजे पीएनजी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत में भूस्खलन ने काओकलाम गांव को तबाह कर दिया। स्थानीय अधिकारियों ने हालांकि इस आंकड़े की पुष्टि नहीं की है, लेकिन स्थानीय निवासियों ने ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन को बताया कि मरने वालों की संख्या 100 से ऊपर है।

Exit mobile version