Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

2023 में वसंत त्योहार की छुट्टी के दौरान 30 करोड़ 80 लाख घरेलू यात्राएं

January 28, 2023

2023 में वसंत त्योहार की छुट्टी के दौरान 30 करोड़ 80 लाख घरेलू यात्राएं

चीनी संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय ने 27 जनवरी को वर्ष 2023 वसंत महोत्सव की छुट्टी के लिए सांस्कृतिक और पर्यटन बाजार की स्थितियों की घोषणा की। संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय के डेटा सेंटर की गणना के अनुसार इस साल के वसंत महोत्सव की छुट्टियों में 30 करोड़ 80 लाख घरेलू यात्राएं हुईं, जिसमें पिछले वर्ष की समान अवधि से 23.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इस दौरान घरेलू पर्यटन राजस्व 3 खरब 75 अरब 84 करोड़ 30 लाख युआन रहा, जिसमें पिछले वर्ष की समान अवधि से 30 प्रतिशत का इजाफा हुआ। राष्ट्रीय सांस्कृतिक और पर्यटन बाजार आम तौर पर सुरक्षित और व्यवस्थित है।

आंकड़ों के अनुसार सुरक्षा उत्पादन और महामारी की रोकथाम और नियंत्रण आवश्यकताओं को लागू करने के आधार पर चीन में 10,739 ए-स्तरीय पर्यटक आकर्षण सामान्य रूप से खुले हैं, जो देश में ए-स्तरीय पर्यटक आकर्षणों की कुल संख्या का 73.5 फीसदी हैं। लगभग 47 करोड़ 30 लाख लोगों ने देश भर में लगभग 1 लाख 10 हजार सामूहिक सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया। वसंत त्योहार की छुट्टियों के दौरान, विभिन्न स्थानों में विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक और पर्यटन गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनका स्थानीय लोगों और पर्यटकों द्वारा स्वागत किया गया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें