दूसरा ल्हासा आयातित माल मेला 16 मई को शीत्सांग प्रदर्शनी केंद्र में उद्घाटित हुआ। इस मेले में 31 देशों व क्षेत्रों के 250 से अधिक उद्यम और करीब 6 सौ व्यापारी भाग ले रहे हैं, जिसका पैमाना पहले मेले से अधिक बड़ा हो गया है।
इस मेले में प्रदर्शित वस्तुओं की किस्में 1500 से अधिक हैं,जैसे नेपाल के शिल्पकला, थाईलैंड के स्कीन केयर उत्पाद, फ्रांस की रेड वाइन, तुर्की की लाइट सजावट इत्यादि। मेले में खासकर ल्हासा के उत्कृष्ट माल और ल्हासा के आयात निर्यात उद्यम के विशेष स्थल स्थापित हुए, जहां तिब्बती धूप बत्ती, याक ऊनी के उत्पाद समेत स्थान विशेष उत्पाद देखने को मिलते हैं।
नेपाली प्रदर्शक टाटा ने सीएमजी के संवाददाता को बताया कि पिछले साल मैंने 200 नेपाली हैंड मेड आभूषण बॉक्स लाये और सब जल्दी ही बिक गये। इस साल मैंने अधिक नेपाली विशेषता वाली शिल्प वस्तुएं लायीं हैं। आशा है कि यह नया बिक्री रिकार्ड होगा।
ध्यान रहे वर्ष 2024 में ल्हासा शहर के आयात निर्यात की कुल रकम 6 अरब 50 करोड़ युवान थी, जो गतवर्ष से 17.8 प्रतिशत बढ़ी।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)
ये भी पढ़ें: IPL 2026: पंजाब किंग्स की गुजरात टाइटंस से भिड़ंत आज, जानें कौन किस पर भारी
मेष: दिन शुभ रहेगा...