Site icon Dainik Savera Times

पाकिस्तान के पंजाब में यात्री ट्रेन के मालगाड़ी से टकराने से 31 लोग घायल

इस्लामाबादः पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रविवार को एक यात्री ट्रेन और मालवाहक ट्रेन की टक्कर में 31 लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। एक रिपोर्ट के अनुसार, रेलवे अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्य चल रहा है और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है। रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि दुर्घटना के बाद सुबह 7.30 बजे ट्रैक को साफ कर दिया गया। ट्रेन ड्राइवर इमरान सरवर और उनके सहायक मुहम्मद बिलाल सहित चार रेलवे अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और दुर्घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Exit mobile version