Site icon Dainik Savera Times

31वां पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेला आयोजित

31वां पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेला 18 से 22 जून तक चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित हुआ। इस दौरान तमाम चीनी बाल पुस्तकों के विदेशी कॉपीराइट व्यापार समझौते संपन्न हुए। चोंगचो प्राचीन पुस्तक प्रकाशन गृह द्वारा प्रकाशित किताब “पश्चिम की तीर्थ यात्रा: चीनी देवताओं और राक्षसों के सचित्र मार्गदर्शिका” क्लासिक्स में पौराणिक दुनिया की श्रृंखला की दूसरी पुस्तक है। वर्तमान पुस्तक मेले में इसने सबसे पहले अरब क्षेत्र में कॉपीराइट का निर्यात किया। क्लासिक्स में पौराणिक दुनिया की श्रृंखला की पहली पुस्तक “पहाड़ों और समुद्रों का क्लासिक: चीनी देवताओं और राक्षसों के सचित्र मार्गदर्शिका” के अरबी, तुर्की, थाई आदि भाषाओं में प्रकाशित हुए हैं। इसमें चित्र, पठ, ऑडियो और आभासी छवि से एनिमेटेड छवि को जीवंत बनाया गया।

च्येली पुस्तक प्रकाशन गृह में आसियान और दक्षिण एशियाई देशों के साथ कॉपीराइट सहयोग समझौतों के तहत 100 से अधिक पुस्तकें लाई गईं। बच्चों की पुस्तक सहयोग परियोजना आदि के माध्यमों से 70 से अधिक मूल चीनी बाल पुस्तकों के विदेशी भाषा संस्करणों का प्रकाशन किया गया।

बताया जाता है कि वर्तमान पुस्तक मेले में 80 देशों के 1,700 विदेशी प्रदर्शकों ने भाग लिया। चीन के प्राचीन इतिहास और समकालीन विकास पर उनका ध्यान आकर्षित हुआ। इसके अलावा, चीन के उन्नत बुद्धिमान विनिर्माण, बुद्धिमान युग में औषधि नवाचार और उच्च तकनीक व्यवसाय के विकास पर अनुसंधान आदि क्षेत्रों के अकादमिक मोनोग्राफ पर भी हस्ताक्षर किए गए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें- BSEB 12th Result 2026: आज जारी होगा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट; जानें कैसे करें चेक

Exit mobile version