Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

31वें छंगतू विश्व यूनिवर्सियाड शुरू होंगे

July 24, 2023

31वें छंगतू विश्व यूनिवर्सियाड शुरू होंगे

31वें छंगतू विश्व यूनिवर्सियाड 28 जुलाई से 8 अगस्त तक आयोजित होंगे। चीन और अन्य देशों व क्षेत्रों के प्रतिनिधिमंडल क्रमशः छंगतू पहुंच चुके हैं। 24 जुलाई को सुबह 10 बजे तक 30 देशों और क्षेत्रों के प्रतिनिधिमंडल यूनिवर्सियाड एथलीट विलेज में रहने लगे हैं। 24 जुलाई को अन्य 64 विदेशी प्रतिनिधिमंडल यूनिवर्सियाड एथलीट विलेज पहुंचेंगे।

जर्मन प्रतिनधिमंडल के सदस्य जोशुआ फेनस्टीन ने कहा कि यह मेरे लिए ताजा अनुभव है। मैं पहली बार चीन आया हूं। सभी लोग उत्साहित हैं। मैंने रुचिकर हाई-टेक उत्पादों को भी देखा, बहुत दिलचस्प है। सब कहते हैं कि छंगतू पांडा का घर है। हम अवश्य पांडा देखने जाएंगे और यहां अपने समय का आनंद लेंगे।

ब्राजील के प्रतिनिधिमंडल की सदस्य अमांडा डिनिज़ ने कहा कि चीन एक बहुत सुंदर देश है। चीन आने पर मैं बहुत खुश हूं। यहां का खाना बहुत स्वादिष्ट है और शहर भी सुंदर है। मुझे छंगतू बहुत पसंद है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें