Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

2024 के पहले दो महीने में 32 लाख पर्यटकों ने तिब्बत की यात्रा की

March 25, 2024

2024 के पहले दो महीने में 32 लाख पर्यटकों ने तिब्बत की यात्रा की

चीन के तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के संस्कृति व पर्यटन विभाग से मिली ख़बर के अनुसार इस जनवरी से फरवरी तक कुल 32 लाख से अधिक देशी-विदेशी पर्यटकों ने तिब्बत की यात्रा की । इसके अलावा इस साल के पहले दो महीने में तिब्बत के ग्रामीण पर्यटन में 7 लाख 30 हजार से अधिक व्यक्तियों का सत्कार किया गया और पर्यटन आय 11 करोड़ 50 लाख युवान से अधिक रही ।संस्कृति व पर्यटन उद्योग तिब्बत के मुख्य उद्योगों में से एक बन चुका है ।उधर संस्कृति व पर्यटन जगत में नये व्यावसायिक मॉडल का तेज़ विकास भी हो रहा है । हाल ही में ऐतिहासिक ड्रामा राजकुमारी वनछंग का 12वां प्रदर्शन सीजन आ गया । इस ड्रामा में आभासी और वास्तविकता के मिश्रण का उपयोग किया गया है ,जो दर्शकों को रोमांचित कर रहा है। ऑफ सीज़न में पर्यटन बढ़ाने के लिए तिब्बत ने एयर टिकट ,होटल शुल्क व दर्शनीय स्थलों की टिकटों में बड़ी छूट की नीति भी प्रस्तुत की ,जिससे अच्छा परिणाम निकला । उदाहरण के लिए इस साल के 15 मार्च तक विश्वविख्यात पोताला महल ने 3 लाख 80 हजार से अधिक पर्यटकों का सत्कार किया ,जो पिछले साल की समान अवधि से 25.4 प्रतिशत बढ़ा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें