Site icon Dainik Savera Times

कोबाल्ट खदान का पुल ढहने से 32 लोगों की मौत, वीडियो में दिखा खौफनाक मंजर

इंटरनेशनल डेस्क: दक्षिण–पूर्वी कांगो में कोबाल्ट खदान धंसने के कारण एक पुल टूट गया है, जिसके मलबे के नीचे दबने के कारण करीब 32 लोगों की मौत हो गई है और 20 लोग घायल हो गए। प्रांत के गृह मंत्री रॉय कौम्बा मायोंडे ने मृतकों की संख्या 32 बताई है लेकिन रिपोर्ट में 40 लोगों की मौत का दावा किया गया था।

ये भी पढ़ें: सऊदी अरब में दर्दनाक हादसा, उमराह से लौट रहे 42 भारतीयों की मौत

कैसे हुआ हादसा

प्रांत के गृह मंत्री रॉय कौम्बा मायोंडे ने बताया कि भारी बारिश और भूस्खलन के खतरे के कारण खदान में प्रवेश पर सख्त प्रतिबंध के बावजूद अवैध उत्खननकर्ता खदान में जबरन घुस गए, जब सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें बाहर निकालने के लिए फायरिंग की, तो भगदड़ मच गई और लोग पुल की ओर भागे। इसी दौरान खदान का हिस्सा और पुल भरभराकर गिरा, जिससे भारी मलबा लोगों के ऊपर गिर गया।

ये भी पढ़ें: SIR के चलते दबाव में BLO ने की आत्महत्या! मामले ने पकड़ा तूल

सामने आया वीडियो

 

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि अचानक खदान का हिस्सा टूटता है और लोग भागने लगते हैं। मलबे और धूल के गुबार में कई लोग दम घुटने और दबने से मर गए। हादसे के बाद मानवाधिकार आयोग ने सेना, पुलिस और स्थानीय अधिकारियों की भूमिका की जांच की मांग की है।

Exit mobile version