Site icon Dainik Savera Times

चीनी उप प्रधानमंत्री ने एपेक के व्यापार मंत्रियों की 32वीं बैठक में भाषण दिया

APEC Trade Ministers

APEC Trade Ministers

इंटरनेशनल डेस्क: चीनी उप प्रधान मंत्री हे लीफंग ने 23 मई को पूर्वी चीन के सूचो शहर में एशिया व प्रशांत क्षेत्र के आर्थिक सहयोग संगठन (एपेक) के व्यापार मंत्रियों की 32वीं बैठक में भाग लेकर भाषण दिया।

हे ने कह कि वर्तमान में अभूतपूर्व बदलाव तेजी से हो रहा है। एपेक के विभिन्न सदस्य सिर्फ पारस्परिक सम्मान तथा विश्वास, सहयोग और साझी जीत पर कायम रहने से ही समान समृद्धि बढ़ा सकेंगे और खुला, गुणवत्तापूर्ण, संतुलित और सुरक्षित विकास पूरा कर सकेंगे। चीन विभिन्न पक्षों के साथ नवोदित क्षेत्रों के संवाद को मजबूत करने, विश्व व्यापार संगठन के सुधार का समान समर्थन करने, व्याहारिक तथा लचीले रूप से क्षेत्रीय आर्थिक एकीकरण बढ़ाने और चीनी आधुनिकीकरण की नयी उपलब्धियों से एशिया व प्रशांत क्षेत्र और वैश्विक आर्थिक विकास में अधिक सकारात्मक ऊर्जा डालने को तैयार है।

इस बैठक के दौरान हे लीफंग ने अलग-अलग तौर पर विश्व व्यापार संगठन की महानिदेशक न्गोजी ओकोन्जो-इवेला और थाईलैंड की उप प्रधान मंत्री सुफाजी सुथुम्पुन के साथ वार्ता की।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version