Site icon Dainik Savera Times

मनीला में ट्रामी तूफान से 33 लोगों की मौत, अधिकतर लोगों की मौत भूस्खलन में हुई

मनीला: फिलीपीन में मनीला के दक्षिण में स्थित एक प्रांत में ऊष्णकटिबंधीय तूफान ‘ट्रामी’ के कारण 33 लोगों की मौत हो गई और इनमें से अधिकतर की मौत भूस्खलन के कारण हुई। फिलीपीन के एक प्रांतीय पुलिस प्रमुख ने यह जानकारी दी। बटांगस पुलिस प्रमुख कर्नल जैंसिटो मालिनाओ जूनियर ने बताया कि बटांगस प्रांत में भूस्खलन और बाढ़ से हुई मौतों के साथ ही ‘ट्रामी’ तूफान में मारे लोगों की कुल संख्या बढ़कर 65 हो गई है। ‘ट्रामी’ तूफान शुक्रवार को उत्तर-पश्चिमी फिलीपीन में आया था। मालिनाओ जूनियर ने झील किनारे स्थित तालीसे शहर से टेलीफोन के जरिए ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि 11 अन्य ग्रामीण लापता हैं। इस दौरान उनके साथ एक ग्रामीण खड़ा था जिसकी प}ी एवं बच्चा लापता हैं। बचावकर्मियों ने तलाश अभियान के दौरान सिर और पैर का एक हिस्सा बरामद किया, जो संभवत? लापता महिला और बच्चे का है।

Exit mobile version