Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

क्षेत्रीय सुरक्षा और विकास पर केंद्रित है 37वां एयू शिखर सम्मेलन

February 18, 2024

क्षेत्रीय सुरक्षा और विकास पर केंद्रित है 37वां एयू शिखर सम्मेलन


उद्घाटन समारोह में, एयू आयोग के अध्यक्ष मौसा फ़ाकी ने अफ्रीकी एकीकरण, अफ्रीकी महाद्वीपीय मुक्त व्यापार क्षेत्र और संस्थागत सुधारों में हुई प्रगति की प्रशंसा की, और अधिक सक्रिय आर्थिक सुधार उपायों का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अफ्रीका को अभी भी अस्थिर सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन, आर्थिक शासन में कमियां, गरीबी और सामाजिक असमानता जैसी बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि अफ्रीकी देशों ने जलवायु परिवर्तन, वैश्विक शासन सुधार और अफ्रीकी शांति मिशनों के वित्तपोषण जैसे मुद्दों पर अधिक आम सहमति हासिल की है।
अफ्रीकी संघ के वर्तमान अध्यक्ष और कोमोरोस के राष्ट्रपति अज़ाली असौमानी ने उद्घाटन समारोह में कहा कि 2023 अफ्रीका के लिए एक निर्णायक वर्ष था, और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अफ्रीका की आवाज़ अधिक से अधिक प्रमुख हो गई। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जी20 में शामिल होना अफ्रीका के लिए अपने विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

अफ्रीकी संघ वैश्विक आर्थिक शासन में भागीदार बन गया है, जो अफ्रीका के लिए उज्ज्वल संभावनाएं लाता है। इथियोपिया के प्रधान मंत्री अबी अहमद अली ने उद्घाटन समारोह में कहा कि अफ्रीका का उदय दुनिया के लिए महत्वपूर्ण है, और अफ्रीकी महाद्वीप को बुनियादी ढांचे के निर्माण को मजबूत करने, खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने और नौकरियां पैदा करने की ज़रूरत है। उन्होंने दुनिया के प्रमुख वित्तीय संस्थानों से अफ्रीका के विकास के लिए अवसर प्रदान करने का आह्वान किया।

(नीलम)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें