Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

तीसरा चीन आपूर्ति श्रृंखला संवर्धन एक्सपो जुलाई में पेइचिंग में होगा आयोजित

February 7, 2025

तीसरा चीन आपूर्ति श्रृंखला संवर्धन एक्सपो जुलाई में पेइचिंग में होगा आयोजित

3rd China Supply Chain : तीसरा चीन आपूर्ति श्रृंखला संवर्धन एक्सपो इस वर्ष 16 से 20 जुलाई तक चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित होगा। एक्सपो का कुल प्रदर्शनी क्षेत्र 120 हज़ार वर्ग मीटर है, जिसमें उन्नत विनिर्माण श्रृंखला, स्वच्छ ऊर्जा श्रृंखला, स्मार्ट कार श्रृंखला, डिजिटल प्रौद्योगिकी श्रृंखला, स्वस्थ जीवन श्रृंखला और हरित कृषि श्रृंखला और आपूर्ति श्रृंखला सेवा प्रदर्शनी क्षेत्र शामिल हैं। अब तक लगभग 200 कम्पनियां प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए पंजीकरण करा चुकी हैं।

आपूर्ति श्रृंखला विषय पर आधारित विश्व की पहली राष्ट्रीय एक्सपो के रूप में, आपूर्ति श्रृंखला संवर्धन एक्सपो विश्व द्वारा साझा किया जाने वाला एक अंतर्राष्ट्रीय सार्वजनिक उत्पाद है। 2023 से, चीन अंतर्राष्ट्रीय आपूर्ति श्रृंखला एक्सपो को दो बार सफलतापूर्वक आयोजित किया गया है, जिससे अधिक सुरक्षित, स्थिर, खुली और समावेशी वैश्विक औद्योगिक श्रृंखला और आपूर्ति श्रृंखला के निर्माण में सकारात्मक योगदान मिला है।

(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें