Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

सूडान संघर्ष से 48 लाख लोग विस्थापित: UN agency

September 5, 2023

सूडान संघर्ष से 48 लाख लोग विस्थापित: UN agency

खार्तूम: मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (ओसीएचए) ने कहा है कि सूडानी सश बलों (एसएएफ) और अर्धसैनिक सहायता बल (आरएसएफ) के बीच संघर्ष के कारण अप्रैल के मध्य से सूडान के अंदर और बाहर लगभग 4.8 मिलियन लोग विस्थापित हुए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, ओसीएचए ने सोमवार को अपने नवीनतम अपडेट में कहा कि लगभग दस लाख लोग पड़ोसी देशों में चले गए हैं। इसमें कहा गया है कि चार महीने से अधिक समय पहले सूडान में संघर्ष शुरू होने के बाद से कम से कम दो मिलियन बच्चे अपने घरों से भाग गए हैं।इससे पहले सोमवार को, यूएनएचसीआर ने सूडान में चल रहे संघर्ष से 2023 के अंत तक पांच पड़ोसी देशों में आने वाले 1.8 मिलियन से अधिक लोगों को आवश्यक सहायता और सुरक्षा प्रदान करने के लिए 1 बिलियन डॉलर मदद की अपील की थी। सूडानी स्वास्थ्य मंत्रलय के अनुसार, सूडान में 15 अप्रैल से खार्तूम और अन्य क्षेत्रों में एसएएफ और आरएसएफ के बीच घातक सश झड़पों में तीन हजार से अधिक लोग मारे गए और छह हजार से अधिक घायल हुए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें