Last Updated: November 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 4 की मौत, 1 सैनिक लापता

August 31, 2024

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 4 की मौत, 1 सैनिक लापता

Helicopter Crash : उत्तरी पुर्तगाल में एक बड़ा हादसा हो गया है। जहां, उत्तरी पुर्तगाल के समोदेस क्षेत्र के डोरो नदी के पास एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें चार सैनिकों की मौत हो गई, जबकि एक अभी भी लापता है। उत्तरी पुर्तगाल में अग्निशमन अभियान से शुक्रवार को लौटते समय हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिसमें एक पायलट और पांच सैनिकों की टीम सहित छह लोग सवार थे। मिला जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर सीधे डोरो नदी में जा गिरा। बताया जा रहा है कि नदी में एक नाव के सहारे हेलीकॉप्टर के पायलट ने अपनी जान बचाई। फिलहाल, अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। उसकी जान को कोई खतरा नहीं है। बाकी लापता सैनिक के लिए खोज और बचाव अभियान जारी है।

समाचार एजेंसी के अनुसार, शुक्रवार को उत्तरी पुर्तगाल में अग्निशमन अभियान से लौटते समय हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिसमें एक पायलट और पांच सैनिकों की टीम सहित छह लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि नदी में एक नाव के सहारे हेलीकॉप्टर के पायलट ने अपनी जान बचाई। फिलहाल, अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। उसकी जान को कोई खतरा नहीं है।पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने त्रासदी के बाद राष्ट्र को संबोधित किया और जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया।

उन्होंने कहा, पुर्तगाल के लिए बहुत दुखद दिन है। पीड़ित परिवारों के साथ हमारी प्राथनाएं हैं। हम इस दुखद नुकसान के लिए नेशनल रिपब्लिकन गार्ड के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि सरकार ने राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा के साथ सहमति जताते हुए शनिवार को राष्ट्रीय शोक दिवस घोषित किया है। पुर्तगाली राष्ट्रपति भी आगे के प्लान को रद्द करते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। और यहां चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें